सर्दियों में परेशान करने वाली बीमारियों को दूर करते हैं धनियां के पत्ते

सर्दियों में परेशान करने वाली बीमारियों को दूर करते हैं धनियां के पत्ते

सेहतराग टीम

धनियां किसी भी व्यंजन का स्वाद बढ़ा देता है। इसके जरा से उपयोग से खाने का स्वाद बदल जाता है। लेकिन साधारण सी दिखने वाली धनिया ही अपने ही बहुत गुणकारी फायदे भी हैं। क्योंकि धनियां के पत्ते सर्दी के मौसम में होने वाली बीमारियों को भी दूर करती है। इसमें विटामिन ए, सी, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन ए और सी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। खासकर सर्दियों में धनियां के पत्तों का सेवन जरूर करना चाहिए।

धनिया के सेहतमंद फायदे-

  • धनिया के पत्ते पाचन शक्ति को मजबूत करते हैं। पेट का कब्ज दुरुस्त रहता है।
  • अक्सर सर्दियों के मौसम खाने की मात्रा ज्यादा हो जाती है जिससे पेट में समस्या हो जाती है। ऐसे में धनियां की चटनी व सलाद राहत देती है।
  • पानी का सेवन कम होने केे पेशाब की समस्या बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में धनिया के पत्ते, चटनी, सूखी धनिया का किसी भी रुप में इस्तेमाल करने पर पेशाब मार्ग दुरुस्‍त रहता  है।
  • धनिया में विटामिन ए और सी की अच्छी मात्रा होने से यह शरीर की प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत करने में सक्षम होता है और नियमित सेवन से वायरल बीमारी सर्दी-खांसी से छुटकारा मिलता है। 
  • धनिया में विटामिन सी की अधिक मात्रा होने की वजह से गठिया मरीजों को लाभ मिलता है। सूखी धनिया का पाउडर लगातार इस्तेमाल करना चाहिए।
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए धनिया काफी फायदेमंद होता है। यह खून में इंसुलिन की मात्रा को नियमित करता है।
  • अगर चक्कर आने की शिकायत है तो आंवले के साथ इसका सेवन करने से काफी राहत मिलेगी।

 

इसे भी पढ़ें-

स्‍वप्‍न से जुड़ी कुछ मजेदार बातें यहां जानें

क्या प्रदूषण से बचने में कारगर हैं मास्क?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।